रामनगर:(बड़ी खबर)-तीन मुकदमे एक ही दिन में दर्ज, बिरजू मयाल गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रामनगर। रामनगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम कर धमकी देने और जबरन वसूली करने वाले शातिर अभियुक्त बिरजू मयाल को हल्द्वानी के रामपुर रोड हाइवे से गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में उसके खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुईं, जिनमें गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पहला मामला: ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल ने शिकायत दी कि बिरजू मयाल ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरा मामला: शिवलालपुर निवासी दिनेश मेहरा ने बताया कि बिरजू ने उससे ₹10,000 की मांग की। पैसा न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  डाकिया बना दिल का डाकू, पहाड़ की युवती को लेकर फरार हुआ हरियाणा का डाकिया

तीसरा मामला: भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने तहरीर दी कि 13 जुलाई को बिरजू मयाल व उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा था, बीच-बचाव करने पर बिरजू ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दी। इस पर FIR संख्या 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।