रामनगर: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें

Ramnagar News: यह घटना रामनगर के ढेला बैराज क्षेत्र की है, जहां 27 वर्षीय रेनू देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रेनू देवी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, और यह मामला अब हत्या या आत्महत्या की संभावनाओं के बीच जांच के दायरे में है। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है, जिसमें परिजनों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। ऐसे मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच ही सही तथ्य उजागर कर सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।