रामनगर: राकेश नैनवाल ने उठाया जनसेवा का बीड़ा, बुजुर्गों को छड़ी-कंबल व युवाओं को खेल सामग्री भेंट

रामनगर। भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने विधानसभा रामनगर क्षेत्र के ग्राम आमपोखरा व भवानीपुर खुल्बे में ग्रामीणों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बुजुर्गों को छड़ी एवं कंबल भेंट किए, वहीं युवाओं को खेल प्रोत्साहन के तहत वॉलीबॉल व नेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान राकेश नैनवाल ने ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि बड़े विक्रम सिंह नेगी तथा राजेन्द्र सिंह गुंसाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना संभव हो सका। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र सैनी, कोऑपरेटिव के चेयरमैन विजय पाल रावत, शक्ति केंद्र संयोजक शंकर सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



















