News Live: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश की संभावना

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, आज राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश होने की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में बदलते मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।