नैनीताल: एक पेड़ मां के नाम अभियान: सिलौटी पंत गांव में 730 से अधिक पौधों का रोपण

खबर शेयर करें

Nainital News: सीबीसी नैनीताल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को नौकुचियाताल के सिलौटी पंत गांव के बाहरी इलाके में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास वृक्षारोपण किया। इस अभियान में सीबीसी नैनीताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सीबीसी नैनीताल के “एक पेड़ माँ के नाम” के नोडल अधिकारी गोपेश बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 730 पेड़ लगाए गए। इनमें बांज, मणिपुरी बांज, हरड़, आंवला, मोर पंख, देवदार और तेजपत्ता जैसे पेड़ शामिल हैं। रविवार को करीब 4 घंटे तक चली मुहिम के दौरान सीबीसी नैनीताल के कार्मिकों व स्थानीय लोगों के 28-30 लोगों के समूह ने साथ मिलकर 700 से ज़्यादा पेड़ लगाए, अभियान में नौकुचियाताल, सातताल और नैनीताल के व्यवसायी एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में जुड़े| जिन्होंने स्थानीय समुदाय को साथ ले जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गौरी राणा, समीर, दीपू खाम्पा, संजय, हेमंत, तेनजिन, पंकज बिष्ट, टेशी, बबलू, सुरेश और कुंदन जैसे लोग इस अभियान में शामिल हुए। पर्यावरण प्रेमी गौरी राणा ने बताया कि उन्होंने इस इलाके को पेड़ लगाने के लिए चुना क्योंकि जंगल में लगी आग के चलते इस इलाके के पेड़ जल गए थे और यहां मंदिर परिसर होने के कारण पेड़ों के बचे रहने की ज़्यादा उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:कैप्टन यादव के नेतृत्व में होगा कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त: सुमित

सीबीसी नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी ने जब से इस अभियान की शुरुआत की है, तब से सीबीसी लगातार पेड़ लगा रहा है। लेकिन आज की तारीख में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कही जाएगी। इस अवसर पर सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, दीवान गंगोला और भूपेंद्र जड़ौत ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।