Loksabha 2024: बीजेपी ने दिया टिकट, मंडी से कमल के सिंबल से लड़ेंगी कंगना

खबर शेयर करें

kangana ranaut lok sabha 2024: देश भर में एक तरफ जहां होली का त्योहार मनाया जा रहा है। तो वहीं , दूसरी तरफ चुनावी माहौल भी बना हुआ है। भाजपा ने 111 की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है, जिसमे कंगना रनोट (Kangana Ranaut) का नाम आया है।

एक्ट्रेस अपने हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी है। बॉलीवुड क्वीन ने हाल  ही में अपने जन्मदिन के मौके पर भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अब एक्ट्रेस की ये इच्छा पूरा हो गई है। कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सीट का टिकट मिल गया है। 

 कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा मैसेज लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने लिखा-  ‘मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा। आज भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान के फैसले का पालन करती हूं। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। धन्यवाद!’

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।