सोमेश्वर:कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुंदन भंडारी का चौड़ा, बनौड़ा और ककड़ाई में किया जनसंपर्क

खबर शेयर करें

सोमेश्वर। पंचायत चुनाव को लेकर डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी कुंदन भंडारी ने आज ग्राम सभा चौड़ा बनौड़ा और ककड़ाई का दौरा किया।

उन्होंने गांव-गांव जाकर बुजुर्गों, माताओं, युवाओं और भाई-बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान कुंदन भंडारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगे।

कुंदन भंडारी ने कहा कि जनता का अपार स्नेह और सहयोग उन्हें लगातार मिल रहा है और यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी राजनीतिक छलावे से ऊपर उठकर केवल विकास के मुद्दे पर मतदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले भी समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और आगे भी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर आवश्यक कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जनसंपर्क के दौरान कुंदन भंडारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली-ओलावृष्टि की चेतावनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।