हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में इंटर हाउस सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, केदारनाथ सदन रहा प्रथम

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में आज इंटर हाउस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदू देवी-देवताओं एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित नाटकों का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों में केदारनाथ सदन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बदरीनाथ सदन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धर्म के सम्मान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति की गहराई से जानकारी रखनी चाहिए, तभी वे इसका सम्मान और संरक्षण कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान हरियाली से संबंधित तीज-त्योहारों का भी उत्सवपूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन दीपा बिष्ट और राज कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।