कालाढूंगी: विकास भगत ने किया युवाओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने की ये अपील…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Election 2022: कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत का जनसंपर्क अभियान जारी है। आज भाजपा प्रत्याशी व मंत्री बंशीधर भगत ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह इतनी ठंड और बरसात में जी-जान से जुटे है। चुनाव प्रचार के साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। उन्होंने कहा कि समय कम है ऐसे मेंं आप लोग मेरे स्थान पर डोर-टू-डोर जाकर वोट मांग रहे है। इसके लिए में आपका बहुत-बहुत धन्यवाद अदा करता हूं।

वहीं भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के पक्ष में उन्हें सुपुत्र विकास भगत ने कालाढूंगी विधान सभा के गोविन्दपुर गढ़वाल में भारी वर्षा के बीच युवाओं संवाद किया। विकास ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपने इतने सालों से लगातार प्यार दिया है ऐसा ही प्यार इस बार भी दें। कालाढूंगी विकास की ओर अग्रसर है।

Ad

इसके लिए आपको आने वाले 14 फरवरी को कमल के चुनाव निवास पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत को विजयी बनाना है। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्य्क्ष वीरेंद्र बिष्ठ, कैलाश पाठक, सुंदर दानू, नंदा बल्लभ बुडलाकोटी, नरेंद्र सिंह, भुवन भट्ट, राजेन्द्र दानू, योगेश रावत, अमित उपाध्याय, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।