Govt Job: राज्यसभा सचिवालय में कई पदों पर निकाली बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

खबर शेयर करें

 Rajya Sabha Secretariat Recruitment 2022:  राज्यसभा सचिवालय में पर्सनल असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यसभा भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन जारी होने से 45 दिन तक है। आवेदन करने के लिए राज्यसभा की वेबसाइट rajyasabha.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर जमा करना होगा। भर्ती कुल 100 पदों पर की जानी है।

पदों का विवरण

Ad Ad

विधायी/समिति/कार्यकारी/प्रोटोकॉल अधिकारी: 12 पद
सहायक विधायी/समिति/कार्यकारी/प्रोटोकॉल अधिकारी: 26 पद
सचिवालय सहायक: 27 पद
सहायक अनुसंधान/संदर्भ अधिकारी: 3 पद
अनुवादक: 15 पद
पर्सनल असिस्टेंट: 15 पद
ऑफिस वर्क असिस्टेंट: 12 पद

उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rajyasabha.nic.in/ के जरिए भी इन पदों (Rajya Sabha Secretariat Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://rajyasabha.nic.in/rsnew/deputation_Advt_2022.pdf के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैंइच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर योग्यता के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन जारी होने से 45 दिन तक है और इस तारीख तक आपका एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाना चाहिए.

एप्लीकेशन फॉर्म को डायरेक्टर (पर्सनल), रूम नंबर 240, सेंकड फ्लोर, राज्यसभा सचिवालय, पार्लियामेंट ऑफ इंडिया, 1100091 पर भेज दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।