हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में बजट 2025 पर विशेष सत्र, छात्रों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में प्रबंधन छात्रों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अविजीत सिंह ने बजट 2025 पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बजट की प्रमुख नीतियों, आर्थिक प्रभावों और नई कर व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।

सीए अविजीत सिंह ने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बजट की नौ प्राथमिकताओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कृषि क्षेत्र की उत्पादकता, रोजगार एवं कौशल विकास, समावेशी मानव संसाधन, सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार एवं अनुसंधान, और अगली पीढ़ी के सुधारों को प्रमुखता दी है।

सत्र के दौरान छात्रों को बजट के विभिन्न आयामों, कर संरचना में बदलाव और उनके संभावित प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। सीए सिंह ने बताया कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कर प्रणाली में हुए परिवर्तनों पर भी चर्चा की और छात्रों की शंकाओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस? 4 FIR दर्ज, QRT की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सत्र के अंत में सीए सिंह ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। यह संवादात्मक सत्र छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा और उन्हें बजट 2025 की व्यापक समझ विकसित करने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊनी साहित्य को नई पहचान, राजेंद्र ढैला को उत्तराखंड गौरव सम्मान

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी के डीन एकेडमिक्स, डॉ. एम.सी. लोहानी ने कहा, “यह सत्र छात्रों के लिए बेहद उपयोगी रहा। सीए अविजीत सिंह ने बजट 2025 की जटिलताओं को सरल भाषा में प्रस्तुत कर इसे समझने में मदद की। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।