HELATH NEWS: सर्दियों के मौसम में चने खाने से मिलेंगे कमाल के फायदे…

खबर शेयर करें

HEALTH NEWS: विशेषज्ञ डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों को खानपान के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।  डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखना बेहद ही जरूरी होता है। क्योंकि खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने से कई तरह की गंभीर और जानलेवा स्थितियों, जैसे- हार्ट अटैक, किडनी फेलियर, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। 

 आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें हैं, जिनके जरिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है, इन्हीं में से एक है चना। सर्दियों के मौसम में चना मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।  डायबिटीज (Diabetes) के मरीज चने का अलग-अलग तरीके से सेवन कर सकते हैं। इसके लिए मधुमेह के रोगी सुबह के समय मुट्ठीभर अंकुरित चने का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा चने का पानी भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Ad Ad

एक गिलास पानी में 2 चम्मच चने डालकर भिगो दें। फिर इस पानी को छानकर पिएं। चने की सब्जी बनाकर भी उसका सेवन किया जा सकता है। काले चने में मौजूद प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।