हल्द्वानी: मानसून से पहले बन जायेगी शहर की सड़के: गजराज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी नगर में तेज़ी से बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है। अभी तक शहर में 220 किमी सड़कें तैयार की जा चुकी हैं, जबकि 756 किमी और सड़क निर्माण का कार्य किया जाना है। नगर निगम द्वारा 112 किमी क्षेत्र को कवर करते हुए सीवर लाइन का कार्य भी किया जा रहा है। कुल 47 स्थानों पर सीवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मेयर गजराज बिष्ट ने जानकारी दी कि शहर में मानसून से पहले अधिकतर कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले सभी प्रमुख सड़कों की पहली लेयर डाल दी जाएगी, जिससे आवागमन में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि यूएसएसडीए (USDA) द्वारा खुदी सड़कों की मरम्मत भी प्राथमिकता में है।

फर्जी प्रमाण पत्रों के मुद्दे पर मेयर ने बताया कि 2013, 2014 और 2024 के प्रमाण पत्रों की जांच चल रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे शहर में सभी निवासियों का सत्यापन होना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। वर्तमान में प्रशासन द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जिला पंचायत सदस्य कुन्दन भण्डारी ने उठाई मांग, सोमेश्वर में बने मिनी फायर स्टेशन

मेयर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हल्द्वानी को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इसके सकारात्मक परिणाम नज़र आएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।