हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी ने गौलापुल पर किया मौन प्रदर्शन, ऐसे खोली राज्य सरकार की पोल…

HALDWANI NEWS: आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में आपदा में टूटे गौलापुल के पास मौन धारण कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने भ्रष्ट्राचार के विरोध में भाजपा-कांग्रेस को कठघरे में खड़ा है। इस दौरान आम के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि हर बार गौला पुल टूट जाता है। कभी भाजपा तो कंभी कांग्रेस के शासन में पुल का निर्माण होता रहता है। यह पुल हर बार भ्रष्ट्रचार की भेंट चढ़ रहा है।
टिक्कू ने कहा कि आपदा शहर से लेकर पहाड़ तक लोग आपदा से पीडि़त है। सरकार के मंत्री हवाई दौरे कर रहे है। अभी तक कई जिलों लोगों को राहत का पैकेज नहीं मिला है। आज आपदा पीडि़त लोग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। सरकार पीडि़तों का दर्द बांटने तक नहीं पहुंची है। आपदा पीडि़त क्षेत्र बिजली-पानी जैसे मूलभूल सुविधाओं के लिए तरस रहे है। सरकार हवा-हवाई बातें में दावे कर रही है।

उन्होंने कहा कि गौला पुल के टूटने से हजारों की संख्या में गौलापार समेत कई गांवों का आम रास्ता बंद हो चुका है। आखिर क्यों हर बार पुल बह रहे है। देवभूमि को भाजपा-कांग्रेस ने जमकर लूटा है इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हेें देगी। जिस तरह से आपदा पीडि़त आज दर-दर भटक रहे है। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को विधानसभा चुनाव 2022 में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान प्रदर्शन में रामशरन वर्मा, कालाढूंगी विधानसभा से पवन पाण्डे, संतोष कबड़वाल, भुवन चन्द्र आर्य, देवेन्द्र लाल, सागर पाण्डे, दीपक पाण्डे, सुरेश जोशी, प्रकाश पाण्डे, सीएस पांडे ,संजय कश्यप व अब्दुल कादिर समेत कई लोग मौजूद रहे।