हल्द्वानी: सुराज सेवा दल ने लगाया ठेकेदारों व अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप

खबर शेयर करें

Haldwani News: सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि जिन ठेकेदारों व अधिकारियों की मिली भगत से हजारों करोड़ों रुपए का गबन किया गया और जांच को दबाने के लिए कर्मचारी संघ का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसका सुराज सेवा दल पुरजोर विरोध करता है और इस पूरी घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग करता है यह पैसा आम जनमानस का खून पसीने का पैसा है जिसे सुराज सेवा दल किसी भी कीमत पर गबन नहीं होने देगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आए ठेकेदारों में विभागीय अधिकारियों ने गठजोड़ बनाकर उत्तराखंड के ऊपर झूठे मुकदमे से मां बहन बेटियों को युवाओं के साथ छलावा किया है। युवा व बहन बेटियों के हक किसी भी सूरत में मरने नहीं दिए जाएंगे। जल्दी आयुक्त कुमाऊं मंडल को ज्ञापन देकर भ्रष्ट ठेकेदारों अधिकारियों के ऊपर मुकदमे की संस्तुति करवाई जाएगी। अगर किसी के द्वारा जांच बाधित करने का कार्य किया गया तो हस्ताक्षर अभियान व आंदोलन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान वार्ता करने वालों में रमेश जोशी, विशाल शर्मा, डी के भट्ट बलविंद्र बाफिला, मुकेश सुयाल, कमल आर्या, अमित चौहान, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।