हल्द्वानी: आरटीओ ने किया 67 वाहनों का चालान, 9 वाहन सीज

खबर शेयर करें

Haldwani News: परिवहन विभाग की प्रवर्तन दलों के द्वारा जनपद के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर चेकिंग करते हुए 67 वाहनों के चालान किए गए और 9 वाहन सीज किए। सीज वाहनों में पिकअप, ऑटो, ई रिक्शा सम्मिलित है ।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंघवान, परिवाहन अधिकारी विमल उप्रेती, प्रमोद कर्नाटक के द्वारा हल्द्वानी- नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए परमिट व पंजीयन शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, टैक्स, रिफ्लेक्टर, सीट बेल्ट, हेलमेट , ओवरसाइज माल का परिवहन , लाइसेंस, नो पार्किंग आदि के अभियोग में टैक्सी, मैक्सी ,ई रिक्शा, ऑटो , टैक्सी बाइक, पिकअप, बस, ट्रक आदि वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र , देव सिंह, गिरीश कांडपाल , नंदन रावत , चंदन सप्याल, अरविंद सिंह, अनिल कार्की व महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।