हल्द्वानी: रिश्तेदार सेे पत्नी के थे अवैध संबंध, पति ने कर दी पत्नी की हत्या…

खबर शेयर करें

Kaladhungi Crime News: बैलपड़ाव क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां मंगलवार की देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद तत्काल जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जो बताया उसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गये। उसने बताया कि उसकी पत्नी के किसी और से अवैध संबंध थे जिसके चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रात में गायब हुई अमाना

जानकारी के अनुसार बुधवार को तडक़े करीब तीन बजे बैलपड़ाव चौकी पुलिस में एक फोन आया कि बैलपडाव रेंज के लूनियागांजा खत्ता में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। विवाहिता का शव घर के पीछे पराली के ढेर में मिला है। विवाहिता 18 वर्षीय आमना निकली। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ की तो पता चला कि मंगलवार रात घर के सभी लोग सो गए थे। उस समय आमना मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसके बाद करीब रात एक बजे आमना की मां सपूरा बाथरूम जाने के लिए उठी तो आमना को बिस्तर पर नहीं देखा।

घर के पीछे मिली लाश

बेटी को घर पर न देख उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया तो परिजन रात में उसकी तलााश में जुट गये। तभी घर के पीछे पराली के ढेर पर उसका शव मिला। इसके बाद सीओ बलजीत भाकुनी व थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचे तो स्वजन ने पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगा दिया। परिजनों की तहरीर की पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आमना के पति हरिद्वार निवासी रियासत व उसके परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान रियासत ने हत्या की बात कुबूल कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मानहानि का नोटिस, पुलिस में शिकायत दर्ज

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आमना के पति रियासत से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। करीब डेढ़ साल पहले उसका निकाह आमना से हुआ था, पर गौना नहीं हुआ था। इसलिए आमना मायके में ही रहती थी। उसने बताया कि कुछ माह पहले वह धान की पराली एकत्र करने लुनियागांजा खत्ता आया तो अपने मामा-मामी हनीफ व यामीन के यहां रहने लगा। तभी उसके पता चला कि आमना का अपने रिश्तेदार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। एक दिन उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा भी लिया।

चुन्नी से घोट दिया आमना का गला

जिसके बाद वह अमाना से नफरत करने लगा। ऐसे में वह बदले की आग मेें जल रहा था। मंगलवार रात वाट्सएप पर चैट करते हुए उसने आमना को घर से बाहर बुला लिया और प्रेम-प्रसंग के बारे में पूछा तो दोनों में झड़प हो गई। इस दौरान उसे चुन्नी से आमना का गला घोट दिया। शव उसके घर के पीछे पराली की ढेर पर फेंक दिया। हत्याकांड के बाद वह अपने मामा के घर आ गया। इसके थोड़ी देर में आमना के घर से फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। मामा व मामी के साथ वह भी पराली के ढेर तक गया। किसी को उस पर शक न हो, ऐसे में उसने आमना व अपने मोबाइल से चैट भी डिलीट कर दी। लेकिन अंत में वह पुलिस के जाल में फंस गया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।