हल्द्वानी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जीतपुर नेगी युवा संगठन ने किया प्रसाद वितरण

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभअवसर में जीतपुर नेगी में जीतपुर नेगी युवा संगठन ने मंदिर प्रागण में प्रसाद का वितरण किया। इससे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण को भोग लगाया है। इसके बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। जीतपुर नेगी युवा संगठन हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाते है। लेकिन पिछले साल से कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम नहीं हो पा रहे है।

ऐसे में जीतपुर नेगी युवा संगठन ने प्रसाद के रूप में फलों का वितरण किया। संगठन के इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा की। इस मौके पर प्रसाद वितरण में मुख्य रूप से पत्रकार जीवन राज, संजय कश्यप, खीमानंद आर्य, यशपाल आर्य, सूरज कुमार, कृष्णा साहू, अजय मौर्य, प्रेम मौर्य व देवेन्द्र कश्यप ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।