हल्द्वानीः गुरू द्रोणा पब्लिक स्कूल में मची नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव की धूम

Haldwani News: आज गुरू द्रोणा पब्लिक स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। छात्राओं द्वारा मां नवदुर्गा के नौ रूपों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। मां नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अचर्ना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा के शुभ अवसर पर स्कूल के नन्हें छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव व रावण आदि के रूप में सभी का मनमोह लिया। श्रीराम द्वारा रावण को पराजित कर अयोध्या लौटने की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में रावण के पुतले का दहन प्रभु श्रीराम की जय-जयकार की गई।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुंदर बोरा द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। रावण ने गलत मार्ग अपनाया था, छल किया था। इसलिए भगवान श्रीराम ने रावण का संहार कर बुराई का अंत किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी, अंत में सभी छात्र-छात्राओं को दशहरे एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।


































