Haldwani: विधायक कर रहे विफल प्रशासन को आइना दिखाने का कामः बल्यूटिया
Haldwani News: प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा लालकुआँ विधायक मोहन बिष्ट ने गौला नदी में स्वयं की पोकलैंड मशीन उतारकर भाजपा शासन की विफल प्रशासन को आइना दिखाने का काम किया है। लालकुआँ में जल भराव की समस्या के समाधान में विफल प्रशासन के खिलाफ लालकुआँ के भाजपा विधायक ने अपने संसाधनों पोकलैंड मशीन को गौला नदी में उतारकर मोर्चा संभाल सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। कल आपदा प्रबंधन को लेकर सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक मोहन बिष्ट की प्रशासन से नोक झोंक हुई। इसके बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला। स्वयं पोकलैंड को गौला में उतारकर भाजपा विधायक ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बल्यूटिया ने कहा 2027 में जनता के हितों की कॉंग्रेस सरकार जनता के हितों की रक्षा करेगी।