हल्द्वानी: (मन की बात 100वा एपीसोड)- पीएम मोदी ने बढ़ाया युवाओं और दिव्यांगों का उत्साह -चंदन बिष्ट

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज प्रदेश भर में पीएम मोदी के 100वे एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को हजारों लोगों ने सुना। इसी क्रम में हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में भी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगे पढ़िए…

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश की सेवा में जुटे हैं।आज विदेशों में भारत का परचम लहराया है, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से कई लोग आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली हैं। पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, दिव्यांगों और गरीबों का उत्साह बढ़ा है और उन्हें प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सभी एपिसोड से आज विश्व में एक नया इतिहास रचा है। आगे पढ़िए…

इस मौके पर प्रकाश हरबोला, प्रदीप जनोटी, कार्तिक हरबोला, प्रतिभा जोशी, मधुकर क्षेत्रीय, संजय त्यागी, कमलेश भंडारी, राशि जैन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।