हल्द्वानी: महिला कांग्रेस हल्द्वानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आज स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: योग दिवस पर अजय योग एवं फिटनेस सेंटर में लगा शिविर, डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने किया शुभारभ

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रेनू तोमर द्वारा किया गया।

Ad

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, मलय बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे आदि प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ध्वस्तीकरण कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत, विधायक सुमित हृदयेश ने कही ये बात

नवनियुक्त पदाधिकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष सविता गुरुरानी, दीपा गोस्वामी, उपाध्यक्ष गीता बहुगुणा, राधा चौधरी, मुन्नी पंत, मीनाक्षी नयाल, महामंत्री पुष्पा मेहता, भगवती पांडे, देवकी आर्य, कनक जीना, मुन्नी जोशी, वंदना ढोढल, रजनी देवी, सचिव भागीरथी उप्रेती, शांति कोरंगा, शाइस्ता बेगम, शबनम, मंजू आर्य, राखी आर्य, पुष्पा जोशी, पूजा देवी मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता: रेनू तोमर शामिल रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।