हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-देर रात हल्द्वानी में चली गोली, चंपावत निवासी युवक घायल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर भोटिया पड़ाव और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक चंपावत जिले का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:(बड़ी खबर)- ओखलकांडा में बारात की बोलरों खाई में गिरी, दो की मौत, पांच घायल

दोस्तों में आपस में किसी बात को लेकर गोली चली। जिसमें वह घायल हो गया। कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। फिलहाल घायल युवक सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।