हल्द्वानी: ललित जोशी ने कांग्रेस से की दावेदारी, जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी विधानसभा में पहली बार भाजपा और कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की फौज खड़ी है। अब कांग्रेस से पूर्व राज्यमंत्री ललित जोशी ने दावेदारी की है। उन्होंने दावेदारी के लिए आवदेन पत्र जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है। ऐसे में टिकट को लेकर बड़ा घमासान मचा है। आज पत्रकार वार्ता में उन्होंने दावेदारी के साथ ही आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से रैली की तैयारी मेंं जुटी है।

उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इसी दिन कांग्रेस राहुल गांधी की रैली से विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रही है। पूर्व राज्यमंत्री ललित जोशी ने कहा कि राहुल गांधी की रैली से भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता महंगाई, भ्रष्ट्राचार को लेकर वार करेंगी। जिस तरह से आज आम जनता परेशान है उसका जवाब भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उनके ऊपर भरोसा जताती है तो वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और हल्द्वानी विधानसभा सीट पर कांग्रेस को विजयी बनयेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।