हल्द्वानी: नहर कवरिंग के नाम हो रहा अवैध खनन: सुमित हृदयेश…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपने एक बयान में कहा कि नहर कवरिंग के नाम पर लगातार भारतीय जनता पार्टी के लोग की शह से लगातार अवैध खनन कराया जा रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सुबह भी एक ट्रॉली पकड़ी गई है, जिसमें अवैध पत्थर सुबह 5 बजे से डाला जा रहा था और हर रोज़ देर रात और सुबह लगातार ये अवैध खनन की व्यवस्था बनी हुई हैं। इससे साफ़ दिख रहा हैं की भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी में भी हावी हो चुका हैं और नहर कवरिंग के नाम पर जो लूट मची हैं।

उन्होंने कहा कि इसको क़तई भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस पूरे प्रकरण पर सख़्ती बरते और अगर उसके बावजूद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होता हैं तो एक विशाल जनआंदोलन होना तय हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।