हल्द्वानीः हेड कांस्टेबल ने नहीं दी वृद्धा से चेन स्नेचिंग की सूचना, SSP ने किया सस्पेंड

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिवस वृद्धा से हुई चेन स्नेचिंग मामले में एसएसपी ने एक्शन लेते हुए लापरवाह हेड कांस्टेबल सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान हेड कांस्टेबल आरटी सेट पर ड्यूटी पर था, लेकिन उसने बैलपड़ाव पुलिस को सूचना नहीं दी। इससे लुटेरे भाग निकले। जिसके बाद आज उस पर गाज गिर गई।

बता दें कि मंगलवार को कालिका कालोनी प्रथम लोहरियासाल तल्ला निवासी धनुली देवी घर से पैदल निकली थीं। मुखानी थाने से करीब 200 मीटर दूर बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले से चेन तोड़ ली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को मिली। लेकिन लुटेरे भाग निकले। आज जब एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की समीक्षा की तो सामने आया कि कालाढूंगी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देशराज सिंह की घटना के समय सेट पर ड्यूटी थी। देशराज ने घटना की सूचना बैलपड़ाव चौकी पुलिस को नहीं दी। यदि ऐसा किया होता तो लुटेरे पकड़े जाते। इस लापरवाही पर एक्शन लेते हुए एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।