हल्द्वानीः 750 ग्राम चरस के साथ मुक्तेश्वर का गोपाल तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिवस सायं चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मंडी बाईपास रोड, हल्द्वानी से आरोपी गोपाल सिंह को 750 ग्राम अवैध चरस तथा अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूके06एबी2486 के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गांव से चरस एकत्र करता है तथा अधिक मात्रा हो जाने पर उसे बिक्री के लिए शहर में लाता है। गोपाल सिंह पिता स्वर्गीय किशन सिंह निवासी ग्राम सुनकिया भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल, उसके पास से पुलिस ने 750 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।