हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में हुई क्रॉस कंट्री दौड़…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हॉकी के दिग्गज खिलाडी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी विद्यार्थियों को उनके जीवन परिचय से अवगत कराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ धनपुरी की ग्राम प्रधान कुसुम बोहरा द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ हुआ। दौड़ के लिए विद्यालय से आनंदपुर में दो किलोमीटर तक की दूरी सुनिश्चित की गई थी। दौड़ के इसके बाद विद्यार्थियों को जलपान कराया गया ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।