हल्द्वानी: पार्षद प्रीति आर्या ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, की ये मांग

खबर शेयर करें

Haldwani News: राजेन्द्र नगर वार्ड 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह से मुलाकात कर नगर निगम बोर्ड बैठक जल्द आयोजित करने की मांग की।

पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि बोर्ड बैठक समय पर आयोजित न होने के कारण राजेन्द्र नगर, राजपुरा समेत पूरे महानगर के विकास के महत्वपूर्ण प्रस्ताव रुके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में केवल जनता के हितों से जुड़े प्रस्ताव ही पास किए जाएंगे, जबकि जनविरोधी प्रस्तावों को किसी भी कीमत पर पास नहीं होने दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।