Haldwani: इंस्पिरेशन स्कूल में चिल एण्ड थ्रिल समर ब्रेक पार्टी, बच्चों ने जमकर की मस्ती

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों के लिए चिल एण्ड थ्रिल समर ब्रेक पार्टी आयोजित की गई। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा यूकेजी तक के सभी विद्यार्थी सम्मिलित थे। बच्चों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें क्रमश माइंड टिव्स्टर, बॉल बस्टर, रिंग रिंगर, ऐम यूअर टारगेट और पूल गतिविधियाँ शामिल थीं।

incepretion school haldwani

आकर्षण का केंद्र बिंदु पूल और आईसक्रीम पार्लर था। इस दौरान सभी बच्चों ने खूब मस्ती करते हुए डांस किया। विद्यालय द्वारा बच्चों को स्नैक्स, नारियल पानी, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक दी गई। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा और प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। चिल एण्ड थ्रिल समर ब्रेक पार्टी एक सफल और मनोरंजक कार्यक्रम रही, जो बच्चों के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।