हल्द्वानीः भाजपा ने काठगोदाम से नीरज बिष्ट और हल्द्वानी से मधुकर को बनाया मंडल अध्यक्ष

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद संगठन पर्व के अंतर्गत सम्पन्न मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में भाजपा जिला नैनीताल के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।

काठगोदाम से नीरज बिष्ट, हल्द्वानी से मधुकर श्रोतिय को पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।