हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बनभूलपुरा में दो अवैध तमंचे और प्रतिबंधित AK-47 के कारतूस बरामद, पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से ठीक पहले इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध तमंचे और प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद किया है। मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है और इसी कारण उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पद से बर्खास्त किया गया था।

पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक घर में छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा और चार कारतूस, साथ ही 7.62 एमएम का एक कारतूस (एके-47 में इस्तेमाल होने वाला) तथा 7.65 एमएम के 10 कारतूस बरामद किए गए।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार को डराता-धमकाता था। तलाशी में हथियार घर की अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे मिले। पुलिस ने आरोपित को धारा 3/25 और 7/25(1क) आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति की मानसिक स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है। छापेमारी के दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित कारतूस कहां से प्राप्त किया गया और उसका उद्देश्य क्या था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रोमांच मुकाबले में पत्रकार 11 ने प्राधिकरण नैनीताल को हराया

मामले को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले संवेदनशील माना जा रहा है और पुलिस क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।