हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस? 4 FIR दर्ज, QRT की ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबर शेयर करें

Haldwani News: एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत-प्रतिशत होम/स्पॉट डिलीवरी सुनिश्चित करवाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सभी उपजिलाधिकारियों गैस एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं पूर्ति अधिकारी एवं निरीक्षकों का त्वरित प्रतिक्रिया दल (7) का गठन किया गया है। क्यूआरटी द्वारा सभी गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति एवं अन्य गतिविधियों पर नजर रखते हुए आपूर्ति करायी जा रही है।

जिला प्रशासन, नैनीताल द्वारा प्रसारित टोल फ्री नम्बर 1077, टेलीफोन नम्बर 08942-231179, 05842-231178 और व्हाट्सएप नंबर 8272080884 तथा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल की मोबाइल नंबर के माध्यम से शनिवार को कुल 45 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने के सबंध में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करायी गयी जिसे सम्बन्धित गैस एजेंसियों के संचालकों को अवगत कराते हुए उनके व्हाट्सएप नम्बर में प्रेषित करते हुए समस्या का समाधान कराया गया।

जनपद नैनीताल में स्थापित गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.04.2026 को जनपद में 7709 घरेलू एवं 112 व्यावसाविक सिलेण्डर प्राप्त हुए और 8115 उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 439 उपभोगताओं को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।  घरेलू गैस का 5916 तथा व्यावसयिक का 1989 गैस सिलेण्डर का स्टॉक जिले में उपलब्ध है।

जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा गठित क्यू आर टी द्वारा  द्वारा आतिथि तक 85 गैस एजेंसियों 95 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं 90 गैस डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया है। इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार तक कुल 04 एफ आई आर दर्ज करने के साथ ही, 12 घरेलू सिलेंडर, 28 व्यावसायिक सिलेंडर व 22 छोटे सिलेंडर तथा 01 पिकअप वाहन जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार

    अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अवगत कराया कि विगत 24 घंटे में जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित Whatsapp ग्रुप पर इंडेन गैस से सम्बन्धित कुल 25 उपभोक्ताओं द्वारा अपने एलपीजी बुकिंग से सम्बन्धित विवरण प्रेषित करते हुए बुकिंग उपरान्त धनराशि भुगतान किये जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं होने का उल्लेख किया गया। उक्त प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल, सेल्स अधिकारी इंडेन तथा जनपद नैनीताल के सभी गैस एजेन्सी के प्रबन्धकों एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नैनीताल का Whatsapp ग्रुप बनाते हुए ग्रुप के माध्यम से निस्तारण हेतु भेजा गया तथा उस पर निस्तारण की रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।

महाप्रबन्धक, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम लिए के स्तर से जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सम्पूर्ण कुमाऊँ हेतु गैस आपूर्ति देखने के लिए उत्तरदायी अधिकारी को सरस मार्केट, हल्द्वानी में बैठाकर वितरण हेतु उपभोक्ताओं के नाम वाली पर्ची के साथ वाहन प्रेषित कराये जाने की व्यवस्था बनायी गयी है, जिससे कि पहले बुकिंग एवं भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से गैस प्राप्त हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: रंजिश में ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

इंडेन गैस सर्विस द्वारा दिनांक 04.04.2026 से “First In-First Out” की नीति को अपनाते हुए बुकिंग की तिथि अनुसार चरणबद्ध रूप से गैस वितरण की प्रक्रिया अपनाने पर कार्यवाही की जा रही है। उक्त संबंध में जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की है कि गैस की कालाबाजारी, डायवर्जन, रिफिलिंग सम्बन्धी शिकायतों तथा अपनी समस्या को उक्त दूरभाष नम्बर एवं Whatsapp पर सूचित करें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।