हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-नैनीताल व कैंचीधाम में दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित

खबर शेयर करें

Haldwani News: क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने नैनीताल एवं कैंची धाम क्षेत्र में विशेष यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। यह निर्णय यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार दिनांक 05.04.2026 को हल्द्वानी-काठगोदाम, कालाढूंगी और खैरना से नैनीताल, भीमताल एवं कैंची धाम की ओर जाने वाले सभी प्रकार के दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि यह प्रतिबंध स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत दुपहिया वाहनों तथा आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।