हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नशे में धुत्त चौकी प्रभारी पहुंचे चौकी, एसएसपी ने किया सस्पेंड…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में एक चौकी इंचार्ज साहब नशे में धुत होकर चौकी पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने वहां अपने साथी सिपाहियों से गाली गलौज की
ऐसे में सिपाहियों ने इसकी खबर बड़े अधिकारी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ सिपाहियों ने दरोगा जी का मेडिकल करवाया। फिर क्या था एसएसपी के आदेश के बाद थोड़ी देर में दरोगा जी को सस्पेंड कर दिया गया फिर जाकर दरोगा जी का नशा उतर गया।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान में शराब पीकर अपने ही सिपाहियों के साथ गाली-गलौज करने के मामले में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

Ad Ad


एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एसआई ललित कुमार पांडेय हीरानगर चौकी के चौकी प्रभारी हैं। सोमवार दोपहर शिकायत मिली थी कि ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी ललित कुमार पांडेय शराब पीकर चौकी पहुंच गए और सिपाहियों पर रौब गालिब करने लगे। चौकी में मौजूद सिपाहियों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो ललित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE Results: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10वीं में 72 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक

सिपाहियों ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। आनन-फानन में कोतवाली से कुछ और सिपाही मौके पर जा पहुंचे। जिसके बाद ललित को मेडिकल कराने के लिए बेस अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः चोर ले जा रहे थे बाइक, महिला बोली रूको, ये मोबाइल भी ले जाओ…

शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने सीओ सिटी भूपेंद्र धौनी से मामले की रिपोर्ट मांगी। शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से ललित कुमार पांडे को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह ने ललित को सस्पेंड कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।