हल्द्वानीः(बड़ी खबर)-भाजपा ने घोषित किए मोर्चों के नए जिला अध्यक्ष, नन्हें कश्यप को दोबारा मिली OBC मोर्चे की कमान

Haldwani News: भाजपा ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत विभिन्न मोर्चों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक बार फिर नन्हें कश्यप पर भरोसा जताते हुए उन्हें ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें दूसरी बार यह दायित्व दिया गया है।
इसके साथ ही अन्य मोर्चों में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, भाजपा युवा मोर्चा जिले की कमान चंदन बिष्ट को दी गई है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में कंचन उप्रेती को जिम्मेदारी मिली है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं गणेश शाह। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी रविंद्र बाली को सौंपी गई है।
















