हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-25 से 29 सितम्बर तक बंद रहेगा ये मार्ग, देखिए टाइमिंग

खबर शेयर करें

Haldwani News: गौला नदी से कटाव के कारण पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के टावर संख्या 17 के निकट अत्यधिक भूस्खलन होने के कारण टावर संख्या 17 एवं व 16 को दूसरे स्थान पर स्थापित करने का कार्य किया जाना है। इस दौरान पुराने टावरों से कन्डक्टर को निकालने तथा नये टावरोें के बीच कन्डक्टर को खींचने का कार्य किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Budget 2025:12 लाख तक इनकम पर 60 हजार फायदा, नई टैक्स रिजीम वाले फायदे में

जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश दिये हैं कि उक्त कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग निकट (वन विभाग चौकी रानीबाग) तथा हल्द्वानी -भीमताल मोटर मार्ग निकट (रानीबाग पुल) को 25 सितम्बर से 29 सितम्बर 2022 को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से 4 बजे के मध्य पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: UKSSSC ने जारी की अधिसूचना, समूह 'ग' के 241 पदों पर भर्ती

जिला मजिस्ट्रेट गर्ब्याल ने अधिशासी अभियंता पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को आदेश दिये हैं कि यातायात प्रतिबन्ध के समय पुलिस की तैनाती के साथ ही मार्ग पर दिशा सूचक नोटिस बोर्ड व कार्मिक निर्धारित परिधान में यात्रियों का मार्ग निर्देशन करेंगेे। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।