हल्द्वानीः भार्गवी रावत को अभ्युदय भारत की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान

खबर शेयर करें

Haldwani News: अभ्युदय भारत की ओर से प्रतिभाशाली तैराक भार्गवी रावत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला क्लब उत्तराखंड की अध्यक्ष मोनिका शर्मा, आईआईएमटी के निदेशक सार्थक अरोड़ा, प्रियंका कोठारी तथा मिथुन जायसवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भार्गवी के माता-पिता दीपक रावत और मोनी रावत भी मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन और अनुशासन के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। भार्गवी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बनभूलपुरा में दो अवैध तमंचे और प्रतिबंधित AK-47 के कारतूस बरामद, पूर्व शिक्षक गिरफ्तार

विद्यालय के निदेशक अखिलेश धौनी ने भार्गवी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा आगामी दिसंबर माह में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए सफलता की कामना की। अतिथियों ने भार्गवी की मेहनत, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें उत्तराखंड की उभरती हुई खेल प्रतिभा बताया। कार्यक्रम में वुडलैंड स्कूल की कॉर्डिनेटर रंजना धौनी और प्रिंसीपल मनदीप कौर भी उपस्थित थी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।