हल्द्वानी: बेला तोलिया का जनसंपर्क अभियान, विकास, विश्वास और सेवा का संकल्प दोहराया

हल्द्वानी। रामड़ी आनसिंह पनियाली जिला पंचायत क्षेत्र की भाजपा समर्थित प्रत्याशी बेला तोलिया ने फतेहपुर बाज़ार में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बुज़ुर्गों का अनुभव और युवाओं का जोश हमेशा उनकी प्रेरणा रहे हैं।
बेला तोलिया ने बताया कि बीते पाँच वर्षों में उन्होंने एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध पंचायत के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि आगामी समय में इस सेवा को और अधिक विस्तार देते हुए हर परिवार को विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
भावुक होकर उन्होंने कहा, एक बेटी के नाते मैंने हमेशा अपने क्षेत्र की सेवा को सर्वोच्च कर्तव्य माना है और आगे भी पूरी निष्ठा से निभाती रहूँगी।
भाजपा की नीति और नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार भी जताया।














