HALDWANI NEWS: दीपावली धनतेरस भैया दूज सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने शहर के कई मार्गों का रूट डायवर्जन किया है। आज यानी रविवार से घर से निकलने से पहले वाहन चालकों को यह ट्रैफिक प्लान देख लेना चाहिए क्योंकि अगर ट्रैफिक प्लान के अनुरूप वाहन चालक नहीं चले तो पुलिस चालान की कार्रवाई भी करेगी पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के तहत सभी जगह सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। लिहाजा घर से निकलने से पहले पुलिस द्वारा बनाया गया यह ट्रैफिक प्लान आपको देखना होगा..
बरेली रोड से जाने वाले वाहन गांधी इंटर कालेज तिराहा से आइटीआइ तिराहा जाएंगे।
रामपुर रोड से जाने वाले वाहन पंचायत घर, देवलचौड़ से छड़ायल चौराहा, सेंट्रल लालडाट, कालटैक्स होते हुए नैनीताल रोड जाएंगे।
कालाढूंगी रोड को जाने वाले वाहन लालडांठ, मुखानी चौराहा व नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड पनचक्की तिराहे से कालटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड को जाएंगे।
नैनीताल रोड से आने व बरेली रोड से जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहे से जेल रोड होते हुए एफटीआई से गांधी तिराहा बरेली रोड जाएंगे।
रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड से जाने वाले वाहन कालटैक्स तिराहे, हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा, लालडांठ तिराहे को जाएंगे।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।