Haldwani: एपीएस ने प्रतिभाओं को किया सम्मान, 36 छात्रों को प्रदान की छात्रवृत्ति

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी आर्डन प्रोगेसिव स्कूल, लामाचौड़, हल्द्वानी ने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया है। इस साल विद्यालय ने 36 विद्यार्थियों को उनकी क्षमता, योग्यता और कड़ी मेहनत के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान कर आर्थिक रूप से सहायता की है। यह छात्रवृत्ति उन्हें जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक एक महत्वपूर्ण रियायत स्वरूप प्रदान की जाएगी।
आर्डन प्रोगेसिव स्कूल ने अपने स्थापना के समय से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर कुछ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षण सामग्री के साथ-साथ वित्तीय सहायता प्रदान कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान अपनी छात्रवृत्ति योजना के साथ-साथ युवा व प्रतिभावान विद्यार्थियों के करियर व उनके लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।