हल्द्वानी: उम्मीदों का उजाला लेकर घर- घर पहुंची उमा, लोगों से की वोट की अपील

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रामड़ी आनसिंह पनियाली जिला पंचायत क्षेत्र में “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहीं प्रत्याशी उमा निगल्टिया का जनसंपर्क अभियान ज़ोर पकड़ता जा रहा है। गांव-गांव और घर-घर दस्तक देती उमा को जनता का समर्थन मिल रहा है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और उनके विकास के संकल्पों पर भरोसा जताया।

जन संवाद के दौरान उमा निगल्टिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों का सशक्त नेटवर्क और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताएं बताया। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने अवसर दिया, तो वे क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम करेंगी।

उमा ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ एक पद के लिए नहीं, बल्कि जनआवाज़ को मजबूती देने का अवसर है। मेरी प्राथमिकता हमेशा जनहित रहेगी। जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।” उन्होंने 28 जुलाई को “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर मतदान कर भारी मतों से समर्थन देने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की पहल, ITBP-जवानों की थाली में होगा पहाड़ का स्वाद

अभियान के दौरान “हर घर अधिकार”, “अबकी बार उगता सूरज” जैसे नारे गूंजते रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कार्यकर्ता क्षेत्र में सघन प्रचार करते दिखे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।