हल्द्वानी: (गजब का चोर ठहरा बल)-पहले कार बेची, फिर चुरा कर दोबारा बेच डाली

खबर शेयर करें

Haldwani News:शहर में वाहन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने पहले अपनी कार बेची और बाद में उसे चुराकर दोबारा बेच डाला। बनभूलपुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टनकपुर रोड, गोलागेट निवासी विकास जोहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी MARUTI ALTO 800 STD (UK01D4916), सफेद रंग की कार 23 अप्रैल को घर के पास खड़ी की थी। 25 अप्रैल को कार गायब पाई गई, जिस पर उन्होंने तत्काल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जांच में सामने आया कि यह कार आयुष पुत्र राजेंद्र सिंह भाकुनी, निवासी अल्मोड़ा ने विकास को कुछ समय पहले बेची थी, लेकिन उसने चुपके से कार की एक चाबी अपने पास रख ली थी। उसी चाबी की मदद से उसने कार चुराई और रुद्रपुर में ₹56,000 में बेच डाली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली-ओलावृष्टि की चेतावनी

बनभूलपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आयुष को जजी कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल हरीश रावत और कांस्टेबल विनोद गोस्वामी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।