हल्द्वानीःअखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन ने व्यापारी समाज के बीच मनाया रक्षाबंधन

खबर शेयर करें

Haldwani News: अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भाई-बहन के अटूट स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को व्यापारी समाज के बीच मनाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के 8 राज्यों में संगठन की महिला विंग और मेन बॉडी के पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों को रक्षा सूत्र बांधकर एकता का संदेश दिया।

संगठन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारी समाज को एक सूत्र में बांधने की पहल की है। अगले वर्ष इसे पूरे देश में विस्तारित करते हुए 1 लाख व्यापारियों को रक्षा सूत्र बांधने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला विंग) दिप्ती चुफाल, वर्षा आर्य, नेहा पंखुड़ी और प्रदेश महिला अध्यक्ष बीना जायसवाल ने सैकड़ों व्यापारियों को राखी बांधी। वहीं, चंडीगढ़ में महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा मिश्रा और उनकी टीम ने व्यापारी बंधुओं को रक्षा सूत्र बांधा। गुजरात के दाहोद जिले में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हितेश कलाल ने व्यापारियों के सुरक्षित व्यापार की कामना करते हुए राखी बांधी। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी आयोजित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- (अमित हत्याकांड)-नहीं मिला सिर और हाथ, परिजनों ने नरबलि का लगाया आरोप

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने कहा कि यह पहल व्यापारी समाज के आत्मबल को बढ़ाएगी और अगले वर्ष इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के व्यापारी को जागरूक कर उनके सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- अगले तीन घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

कार्यक्रम में डॉ. दिनेश उपाध्याय, संजीव जायसवाल, अतुल गुप्ता, अनिल भाई, डॉ. केदार, सतीश जायसवाल, दिप्ती चुफाल, हितेश कलाल, सुरेश शर्मा, रेखा पटेल, आशा मिश्रा, बीना जायसवाल, वर्षा आर्य, नेहा पंखुड़ी, राजकुमार, प्रतीक वैश्य और विमल पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।