हल्द्वानी: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड का छठवां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम सभागार में शनिवार को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत उत्तराखंड का छठवां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बालाजी मंदिर के महंत व्यवस्थापक पूरन चंद पाठक, अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, पूर्व अपर अधिवक्ता बिंदेश गुप्ता, आलू फल व्यापारी संगठन के अध्यक्ष कैलाश जोशी एवं जयसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल, दलजीत सिंह दल्ली
अध्यक्ष मटर गली व्यापारी एसोसिएशन मौजूद रहे।

Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने की, जबकि मंच संचालन राष्ट्रीय सचिव (उत्तराखंड प्रभारी) अतुल कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी:

  • गोपाल भट्ट – प्रदेश महासचिव
  • प्रकाश दुबे, अरविंद जायसवाल, हसीन अंसारी, नरेश तिवारी – प्रदेश उपाध्यक्ष
  • हितेश मटियानी – प्रदेश सचिव
  • विजय श्री बिष्ट – महिला प्रदेश प्रभारी
  • बीनू जायसवाल – महिला प्रदेश अध्यक्ष
  • वर्षा आर्य – महिला प्रदेश महामंत्री
  • नेहा नाज – महिला प्रदेश उपाध्यक्ष
  • हुस्न तारा – महिला प्रदेश सचिव
  • अंकित पाल – युवा प्रदेश अध्यक्ष
  • राजेंद्र प्रसाद जायसवाल – जिलाध्यक्ष
  • राघवेंद्र चौहान – संगठन महासचिव
  • विजय जायसवाल – मंडी प्रभारी
  • अन्य: चंदन पांडे, कमल पाल, हर्षित पाल, राहुल भट्ट, मनोज मनमानी, चित्रेश जायसवाल, मनोज कुमार (रुद्रपुर), सोनू बेलवाल, मोहित तिवारी, दीपक साहू, अजय डंगवाल, भरत बगड़वाल, सुशील साहू आदि।
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: पुलिस ने तेलंगाना के दो संदिग्ध बाबाओं को पकड़ा, शरण देने वाली महिला पर जुर्माना

इस मौके पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि किसी व्यापारी को कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे संपर्क करे। समस्याओं का समाधान संवाद और सहयोग से किया जाएगा, आंदोलन अंतिम विकल्प होना चाहिए।

पूरन चंद पाठक ने संगठन से आग्रह किया कि वह छोटे और बड़े व्यापारियों को साथ लेकर कार्य करे, किसी का भी उत्पीड़न न हो। सुभाष गुप्ता ने कहा कि व्यापारी एकता में शक्ति है और जब व्यापारी संगठित होकर कार्य करेंगे, तो सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाजपा प्रत्याशी दीपा को जीतने घर-घर पहुंचे पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने कहा कि संगठन छोटे से लेकर बड़े सभी व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।
इस दौरान भूपेश बिष्ट, पूजा सिंह, दीप्ति चौहान, उमेश जोशी, पंकज अग्रवाल, दीपा जायसवाल, केतन जायसवाल, पंकज पांडे, आदित्य मोहित पाल, सुरेश पांडे, ललित मोहन पांडे, अनिल पाल, नितिन तिवारी, मोहम्मद जिलानी अंसारी, मुन्नी देवी, टीएस भंडारी, मोहम्मद हसीन अंसारी, वैभव गुप्ता, गोपाल त्रिपाठी, दीपक नेगी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।