हल्द्वानी: 323 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी के ब्लॉक सभागार में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नैनीताल जनपद में कुल 484 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी, जिनमें से आज 36 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 287 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शेष पदों की भर्ती प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा करते हुए पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएं।

विभागीय स्तर पर उल्लेख किया गया कि अब आंगनवाड़ी सेवाओं में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एमटेक जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाएं शामिल हो रही हैं। इससे विभाग की कार्यक्षमता, सेवा गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता में सकारात्मक परिवर्तन की अपेक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊनी साहित्य को नई पहचान, राजेंद्र ढैला को उत्तराखंड गौरव सम्मान

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसडीएम राहुल शाह, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, अक्षय सुयाल, गोविंद सिंह, मनीष आर्य, भरत बल्दिया और कमल रावत समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।