हल्द्वानीः (गजब)- पुलिस से बचाकर निकाल रहा था स्कूटी, जब पकड़ा तो बड़ी संख्या में निकली मैकडबल और विस्की…

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक पुलिस कई स्मैक तस्करों, शराब तस्करों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। हाल ही में कई शराब तस्करों ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज फिर काठगोदाम पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़िये…

दरअसल पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक युवक को रोका तो उसकी स्कूटी संख्या UK01B8286 में से कुल 78 पव्वे जिसमें 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मैकडवल नंबर 1, व्हिस्की व 30 पव्वे देशी मसालेदार शराब मार्का गुलाब के थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल रावत पुत्र पुरन सिंह रावत निवासी हरतोला रामगढ़ हाल निवासी गौलापार थाना काठगोदाम बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर स्कूटी सहित माल को कब्जे पुलिस लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।