हल्द्वानीः यहां सस्ते दामों पर मिल रहे खादी के वस्त्र, हथकरघा साड़ी बनी महिलाओं की पहली पसंद…

खबर शेयर करें

Haldwani News: अगर आप खादी के कपड़े पहनने के शौकीन है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हल्द्वानी के एमबी इंटर काॅलेज के मैदान में लगी नुमाईश में आपको सबसे बढ़िया और सस्ते दामों पर शादी के वस्त मिल जायेंगे। नुमाईश में घूमने जा रहे लोग मां काली साड़ी स्टोर में खादी वस्त्रों को खरीदने पहुंच रहे है। आगे पढ़िए…

पश्चिमी बंगाल से आये दुकान के स्वामी सुशांतो दास बताते है कि ज्यादातर युवा खादी के कपड़े खरीदने के यहां पहुंच रहे है। गर्मी का मौसम होने के चलते खादी की डिमांड बढ़ी है। आज के दौर के हिसाब से खादी में नई-नई वैरायटी भी आई है। गर्मी में खादी के कपड़े शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। जिससे यह युवाओं की पहली पसंद बना है। उनके यहां हर तरह के कलर में खादी के कपड़े उपलब्ध हैं जो लोगों को लुभा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए हथकरघा साड़ी, सिल्क के दुपट्टे, कुर्ते, शर्ट, जामदानी, लिलेन, लिलेन टीसू समेत कई तरह के खादी वस्त्र उपलब्ध है जो आप बाजार से भी कम दाम पर खरीद सकते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।