हल्द्वानीः सरकार के टीबी मुक्त अभियान में शंकर अस्पताल ने उठाया शानदार कदम, पांच मरीजों को लिया गोद…

खबर शेयर करें

Haldwani News: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान (निक्षय मित्र पहल) के तहत देश को टीबी मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक जुड़ाव पर विशेष जोर दे रही है। साथ ही क्लिनिकल सपोर्ट के लिए रोगियों को “निक्षय मित्र” पहल के तहत गोद लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। इस अभियान में हल्द्वानी में स्थित शंकर हाॅस्पिटल ने शानदार कदम उठाया है। आगे पढ़िए…

जानकारी देते हुए शंकर अस्पताल के एमडी वाईसी शर्मा ने बताया कि उनका अस्पताल केंद्र सरकार प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिशों में जुट है। उन्होंने बताया कि भारत को 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। केंद्र सरकार की निक्षय योजना के तहत वह टीबी मरीजों की पोषण संबंधी सहायता कर रहे है। उनके अस्पताल ने पांच मरीजों को गोद ले रखा हैं। उनके पोषण संबंधि और प्रोटीनयुक्त भोजन की जिम्मेदारी उनकी है। उन्हें वह हर माह प्रोटीनयुक्त भोजन उपलब्ध करा रहे है। उन्हांेने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सराहनीय अभियान है। इससे टीबी रोगियों को राहत तो मिलेंगी ही साथ ही 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के अभियान में भी सफलता मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।