हल्द्वानीः कांग्रेसियों ने मनाई स्व. डाॅ इंदिरा की 82वीं जयंती, विधायक सुमित हृदयेश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि..

Haldwani News: आज स्वराज आश्रम में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 82वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर स्व. इंदिरा हृदयेश के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। साथ ही मिष्ठान वितरित किया। आगे पढ़िए…
कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी माता स्व. इंदिरा हृदयेश याद करते हुए उनके विकास उनके व्यक्तित्व और उनके द्वारा हल्द्वानी में किये गये विकास कार्यों की जानकारी दी। जिस तरह से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा जी ने हर वर्ग हर समाज के लोगों में अपनी एक मजबूत पकड़ बनाई। आगे पढ़िए…

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, हेमंत सिंह बगड़वाल, एनबी गुणवंत, राजेंद्र सुयाल, महिला उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, राजेंद्र खनवाल, हाजी सोहेल सिद्धकी, बहादुर सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, मयंक भट्ट, वरुण भाकुनी, राजेंद्र बिष्ट, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, गोविंद सिंह बगड़वाल, जगमोहन सिंह बगड़वाल, हेमंत साहू, राजेंद्र जीना, इशरत अली, संजय उप्रेती, अभिनव मिश्रा, जीवन सिंह कार्की समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।